मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अज्ञात लोगों ने चलाई गोली
मुंबई में तीन अज्ञात लोगों ने आज सुबह स्थानीय लोगों द्वारा पीछा किए जाने के दौरान हवा में गोली चलाई।

पुलिस ने बताया कि मुंबई के उपनगरीय विखोरली इलाके में कन्नामवार नगर में स्थानीय लोगों ने तीन अज्ञात लोगों को लगभग पौने सात बजे देखा।

जब वे भागने लगे तो स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया। तीनों ने एक आटोरिक्शा में बैठकर भागने से पहले हवा में गोलियाँ चलाई।

उन्होंने बताया कि एक मैग्जीन और दो खाली कारतूस मौके से बरामद किए गए है। उन लोगों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तुरंत पता नहीं चल सका है कि तीनों ने इलाके में कोई डकैती तो नहीं की।
और भी
टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक को समन
मानवाधिकार हनन मामले में 220 दंडित
श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद
आलू एक्सपो 9 जनवरी से
इनामी माओवादी का आत्मसमर्पण
गुलमर्ग में गुलाबी नहीं रही ठंड