मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कॉलेज प्राचार्य समेत चार की हत्या
पंजाब के जालंधर स्थित कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य उनके दो सुरक्षाकर्मी और एक रसोइए की हत्या कर दी गई। कॉलेज परिसर में स्थित प्राचार्य के निवास से इन सभी के शव रविवार को बरामद किए गए।

पुलिस ने यहाँ बताया कि बरामद शव खून से लथपथ हैं और उन पर धारदार हथियार से हमला करने के जख्म हैं।

पुलिस अधीक्षक एसके कालिया ने बताया कि अलमारी खोली गई है और ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज की तलाश में थे। हालाँकि प्राचार्य के पहने हुए गहने जस के तस हैं।
और भी
समाजवाद अब मुमकिन नहीं-बसु
माथुर की नियुक्ति से वसुंधरा विचलित
थियेटर में काम करना चाहती हैं विद्या
देव आनंद सम्मानित किए जाएँगे
वैष्णो देवी में बनेगी नई सुरंग
दिल्ली में भयानक आग, 7 मरे