मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
समाजवाद अब मुमकिन नहीं-बसु
हमें पूँजी की जरूरत है, चाहे वह देशी हो या विदेशी। आखिर हम पूँजीवादी प्रणाली में काम कर रहे हैं न कि समाजवादी। समाजवाद अब संभव नहीं है।

यह कहना है पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और कम्युनिस्ट नेता ज्योति बसु का। वे पार्टी के राज्य सचिवालय में पत्रकारों के सवालों के उत्तर दे रहे थे। ज्योति बसु का पूँजीवाद के समर्थन में यह बयान राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के बयान के दो दिन बाद आया है।

बुद्धदेव ने राज्य की प्रगति के लिए पूँजीवाद का समर्थन किया था। बसु ने कहा कि हमने भेदभाव रहित समाज बनाने की कल्पना की थी, पर अब वह पुरानी बात हो चुकी है। बसु ने कहा कि राज्य का औद्योगीकरण पूँजीवाद के माध्यम से ही हो सकता है।
और भी
माथुर की नियुक्ति से वसुंधरा विचलित
थियेटर में काम करना चाहती हैं विद्या
देव आनंद सम्मानित किए जाएँगे
वैष्णो देवी में बनेगी नई सुरंग
दिल्ली में भयानक आग, 7 मरे
आई कार्ड पर कांग्रेस में मतभेद