मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुझे आमिर से खतरा है-फैजल
सिने अभिनेता आमिर खान के भाई फैजल खान ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें अपने परिवार से खतरा है। फैजल ने आमिर से भी खुद को खतरा होने की बात कही।

फैजल ने बताया कि उन्हें उनके परिवार से खतरा है और उनका भाई आमिर खान भी उनको नुकसान पहुँचाना चाहता है।

फैजल ने फिल्मों में काम करने के सवाल पर कहा कि उन्होंने मेला और कई फिल्मों में काम किया है और अगर भविष्य में रोल मिला तो वे और फिल्में करना चाहेंगे।

फैजल खान के अनुसार वे अपनी पैतृक जमीन के कागजात बनवाने के लिए हरदोई आए हैं। उनकी पारिवारिक जमीन हरदोई जिले के शाहबाद तहसील के इख्तियारपुर गाँव में है।

फैजल ने बताया कि वे अहमद नगर मे जमीन खरीदना चाहते हैं। वे खुद को किसान साबित करने के लिए जमीन के कागजात बनवाने आए हैं। सूत्रों के अनुसार फैजल खान हरदोई जिले के एक सामान्य से होटल मे रुके हैं और कल वे रिक्शे से सफर करते हुए हरदोई में देखे गए।
और भी
तीन नक्सलियों को सजा-ए-मौत
बलात्कार का आरोपी पादरी गिरफ्तार
मोदी किया मंत्रिमंडल का विस्तार
राजधानी में चार उग्रवादी गिरफ्तार
पॉप राजकुमारी मैडोना राजस्थान में
रानी मुखर्जी पर 51 लाख का जुर्माना