मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राजधानी में चार उग्रवादी गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली में हमले की योजना बना रहे बब्बर खालसा के चार संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों की पहचान बलजीत सिंह (मोहाली), बिकार सिंह (संगरूर), कँवलजीत सिंह (लुधियाना) और त्रिलोचन सिंह (पंचकुला) के रूप में हुई है।

उनके पास से चार पिस्तौलें और 125 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार उग्रवाद निरोधक विशेष शाखा ने कल जब इन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया उस समय वे राजधानी में हमले की योजना बना रहे थे।

राजधानी में इस साल यह उग्रवादियों की पहली गिरफ्तारी है। पिछले साल दिल्ली में 19 उग्रवादी गिरफ्तार किए गए और चार मारे गए थे।
और भी
पॉप राजकुमारी मैडोना राजस्थान में
रानी मुखर्जी पर 51 लाख का जुर्माना
किट बताएगी गर्भधारण का सही समय
डोर और पतंग में रमा गुजरात
'धन्य हुए संत पुत्र को जन्म देकर'
छेड़छाड़ के सभी आरोपियों को जमानत