मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शैफाली की जिन्दगी को 'काँटा लगा'
वैवाहिक जीवन टूटने के कगार पर
टीवी चैनल जगत की बहुचर्चित अदाकारा और 'काँटा गर्ल' के नाम से मशहूर शैफाली जरीवाला का वैवाहिक संबंध टूटने के कगार पर है। शैफाली का दो साल पहले टीवी कलाकार हरमीत से प्रेम विवाह हुआ था।

पति हरमीत की एक याचिका पर शैफाली अपने माता-पिता और निजी बॉडी गार्ड के साथ कुटुम्ब न्यायालय में पेशी पर हाजिर हुईं। हरमीत ने याचिका में शिकायत की थी कि शैफाली तीन मार्च 2007 से उसके साथ नहीं रह रही हैं।

कुटुम्ब न्यायालय ने शैफाली और हरमीत को काउंसलिंग के लिए अलग कमरे में भेजा, लेकिन दोनों में सहमति नहीं बन सकी। इस पर न्यायालय ने इस मामले के लिए आगामी दो फरवरी की तिथि तय की है।

इससे पहले भी कुटुम्ब न्यायालय ने 18 अक्टूबर तथा दो दिसम्बर को तलब किया था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुई थीं। हरमीत और शैफाली का विवाह पाँच फरवरी 2005 को मुंबई में हुआ था और दोनों तीन मार्च 2007 तक साथ-साथ रहे। आज पेशी के दौरान हरमीत के पिता भी उनके साथ थे।
और भी
सलमान को लंदन जाने की इजाजत
मुंबई की पीड़िता ने बयाँ किया दु:स्वप्न
इंदौर में अ.भा. गुलाब सम्मेलन
10वीं के छात्र ने गोली मारी
उप्र : एक ही परिवार के चार बच्चे जले
अब मोदी का भी मंदिर...