मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
10वीं के छात्र ने गोली मारी
सतना जिले के चोरबानी के शासकीय स्कूल में आज एक लोमहर्षक मामले में 10वी कक्षा के एक छात्र ने एक अन्य स्कूली छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना दोपहर में उस समय हुई, जब दसवीं कक्षा के एक छात्र राहुलसिंह ने आठवीं कक्षा के छात्र धर्मेन्द्र से हुए विवाद के बाद देशी कटृटे से उस पर फायर कर दिया।

धर्मेन्द्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक कमलसिंह राठौर ने बताया कि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
और भी
उप्र : एक ही परिवार के चार बच्चे जले
अब मोदी का भी मंदिर...
जाने क्या तूने कही, जाने क्या मैंने सुनी...
धरती होगी सूरज के सर्वाधिक नजदीक
अंधाधुंध भौतिक विकास की दौड़ घातक-गोविन्दाचार्य
कनक दुर्गा मंदिर में भगदड़, छह मरे