मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उप्र : एक ही परिवार के चार बच्चे जले
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक झोपडी में आग लग जाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई और गंभीर रूप से झुलसे माता-पिता को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जगदीश शर्मा ने बताया कि पिलखुवा थाना क्षेत्र के गाँव कस्तला कासमपुर में इंद्रपाल परिवार समेत रहता था। उनके घर में रात लैम्प जल रहा था। उन्होंने बताया कि उस समय घर में इंद्रपाल उनकी पत्नी कुसुम 14 वर्षीय पुत्री कोमल 10 वर्षीय पुत्र आशीष आठ वर्षीया पुत्री मोनिका एवं तीन वर्षीया निर्मला सो रहे थे।

शर्मा ने बताया कि जलते लैम्प से घर में आग लगने से पत्नी और इंद्रपाल गम्भीर रूप से जल गए जबकि चारो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों के शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि पति पत्नी को दिल्ली के गुरुतेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गम्भीर बनी हुई है।
और भी
अब मोदी का भी मंदिर...
जाने क्या तूने कही, जाने क्या मैंने सुनी...
धरती होगी सूरज के सर्वाधिक नजदीक
अंधाधुंध भौतिक विकास की दौड़ घातक-गोविन्दाचार्य
कनक दुर्गा मंदिर में भगदड़, छह मरे
निशा कोठारी की कार ने टक्कर मारी