मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मायावती के लिए माँगा एसपीजी कवच
आतंकवादी संगठनों से बहुत अधिक खतरें का हवाला देते हुए उत्तरप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मायावती के लिए विशेष सुरक्षा दस्ता (एसपीजी) के कवच की माँग की है।

फिलहाल एसपीजी कवच का प्रावधान प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्रियों तथा उनके परिवार के लिए ही है। केन्द्रीय गृह सचिव मधुकर गुप्ता को 28 दिसम्बर 2007 को भेजे गए पत्र में उत्तरप्रदेश के मंत्रिमंडलीय सचिव शशांक शेखर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को आतंकवादी संगठनों से बहुत अधिक खतरा है।

पाकिस्तान में विपक्ष की नेता बेनजीर भुट्टो के कत्ल के एक दिन बाद भेजे गए इस पत्र में कहा गया कि मुख्यमंत्री को तुरंत एसपीजी कवच मुहैया कराया जाना चाहिए ताकि आठों पहर उनकी सुरक्षा की जा सके।
और भी
तिरुपति तिरुमाला में एक करोड़ का चढ़ावा
बंगाल में तीन माकपा नेताओं की हत्या
बलिया उपचुनाव में नीरज शेखर विजयी
दो महिलाएँ हुई छेड़छाड़ का शिकार
बिजली चोरी के मुखबीर भी रईस
पानी के लिए पिज्जा से पैसा!