ऊपरी असम के डिब्रू-साइखोवा रिजर्व फारेस्ट में सेना के साथ हुई मुठभेड़ में उल्फा के तीन उग्रवादी मारे गए जबकि एक अन्य जख्मी हो गया। सैन्य सूत्रों के मुताबिक 11 गार्ड्स के सुरक्षाबलों ने विशेष सूचना के आधार पर तिनसुकिया जिले के रिजर्व फारेस्ट में अभियान शुरू किया। सूचना मिली थी कि इस इलाके में पाँच से छह उग्रवादी ठहरे हुए हैं। आज सुबह जब सेना के जवानों ने इलाके में घेराबंदी शुरू की तो उग्रवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई।
इस मुठभेड़ में तड़के साढ़े चार बजे उल्फा के तीन सदस्य मारे गए जबकि जख्मी उग्रवादी के अन्य साथी भागने में कामयाब रहे।
|