मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पूर्व विधायक विस्फोट में घायल
कांग्रेस के एक पूर्व विधायक सीके जयचंद्र रेड्डी और उनके तीन अन्य साथी सोमवार को एक विस्फोट में घायल हो गए, जबकि उनका सुरक्षा गार्ड मारा गया।

रेड्डी उर्फ सीके बाबू मंदिर से लौट रहे थे उसी समय सड़क के किनारे लगाई गई बारूदी सुरंग में उनकी कार के समीप विस्फोट हो गया।

विस्फोट में बाबू के हाथ की हड्डी में दरार आ गई और उन्हें निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट रिमोट कंट्रोल उपकरण से किया गया। पुलिस के अनुसार विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कार हवा में उछल गई।

विस्फोट में बाबू का सुरक्षा गार्ड 40 वर्षीय सुरेंद्र मारा गया। बाबू की कार में आठ लोग बैठे थे जिनमें चार गार्ड थे।
और भी
कुरान में महिला अधिकारों को मान्यता
मायावती को तोहफा देने वालों को नोटिस
सीरियल ब्लास्ट में वांछित गिरफ्तार
मुराद अधूरी रह गई बेनजीर की
आधा यूपी आतंकियों की गिरफ्त में
प्रोफेसर फिर बने मुख्‍यमंत्री