मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
देवास में सांप्रदायिक संघर्ष, एक मरा
इंदौर से सटे देवास में शनिवार रात अज्ञात हमलावरों द्वारा आरएसएस के कार्यकर्ता की हत्या के बाद भड़की हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरएसएस कार्यकर्ता की पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की शिनाख्त संघ कार्यकर्ता सुनील जोशी (45) के रूप में की गई है। उसे शहर के औद्‍योगिक थाना क्षेत्र में स्थित भोपाल बायपास पर गोली मारी गई।

चश्मदीद गवाहों के मुताबिक हमलावर लाल बत्ती की कार में सवार थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवास से 35 किलोमीटर दूर सुतारखेड़ी गाँव में संघ कार्यकर्ता की हत्या के बाद भड़की हिंसा में तीन व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज कि लिए उज्जैन भेजा गया है।

सूत्रों ने कहा कि जोशी की हत्या पर भड़के आरएसएस कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात से आगरा-मुंबई राजमार्ग पर वाहनों को रोककर उनमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। यह सिलसिला आज भी जारी रहा।

आरएसएस कार्यकर्त्ता जोशी के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की माँग रहे हैं। घटना के विरोध में आरएसएस ने आज देवास बंद का आह्वान किया है।

पुलिस ने किसी अप्रिय घटना को टालने के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। वहाँ फिलहाल हालात तनावपूर्ण मगर पूरी तरह नियंत्रण में है।

सूत्रों ने कहा कि मृतक वर्ष 2003 में इंदौर जिले के मानपुर में कांग्रेस नेता प्यारसिंह निनामा की हत्या से जुडे मामले में आरोपियों में से एक था और घटना के बाद से ही फरार था।
और भी
करुणाकरण की वापसी का रास्ता तैयार
राजा भैया के खिलाफ प्राथमिकी
भितरकनिका उद्यान में प्रवेश पर प्रतिबंध
धूमल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
दीपिका पादुकोण हैं अभी बीए की छात्रा
बच्चन के सम्मान से मान नाराज