मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भितरकनिका उद्यान में प्रवेश पर प्रतिबंध
उड़ीसा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में मगरमच्छ की गणना के लिए आगामी सात से 14 जनवरी तक पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

वन्य जीव विभाग के मंडलीय वन अधिकारी पीके बोहरा ने रविवार को बताया कि गणना के लिए मगरमच्छ को एकत्रित करने के लिए जरूरी है कि आसपास शांति रहे। इसके लिए उद्यान में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाई जा रही है।

बोहरा ने बताया कि वन्य जीव विभाग के कर्मचारियों ने इस साल उद्यान के जलीय जीवों के कम से कम 56 घोसले देखे। इसके अलावा कुछ जीव प्रजनन एवं घोसंले बनाते हुए भी देखे गए। प्रत्येक घोसले में 50-60 अंडे थे।

वन्य विभाग ने मगरमच्छ अन्वेष्णात्मक केन्द्रों के लिए कुछ अंडे घोसलों से एकत्रित कर लिए हैं।
और भी
धूमल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
दीपिका पादुकोण हैं अभी बीए की छात्रा
बच्चन के सम्मान से मान नाराज
बुंदेलखंड में सूखा राहत कार्य चलाने के निर्देश
चार करोड़ की हेरोइन बरामद
सोनभद्र में 11 किलो आरडीएक्स बरामद