स्वर्ण मंदिर यात्रा के दौरान बच्चन परिवार को सिरोपा भेंट करने पर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रमुख सिमरनजीतसिंह मान शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतारसिंह मक्कर पर जमकर बरसे।
मान ने आरोप लगाया कि 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद सिख विरोधी दंगों को भड़काने के लिए अमिताभ बच्चन भी जगदीश टाइटलर, सज्जन कुमार, भजनलाल की तरह ही दोषी हैं।
पूर्व सांसद ने बताया कि बच्चन और उनके परिवार को स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सिरोपा भेंट किया गया था। अवतारसिंह मक्कर कमेटी के अध्यक्ष हैं।
मान ने कहा कि बच्चन को अनुचित सम्मान दिए जाने के लिए मक्कर को सिख संगत के सम्मुख माफी माँगनी चाहिए।
|