मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बेनजीर भारत की दोस्त थीं-राजबब्बर
सांसद और फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या पर खेद प्रकट करते हुए कहा है कि हिन्दुस्तान ने एक अच्छा लोकतांत्रिक मित्र खो दिया है।

राज बब्बर ने कहा कि पीपीपी की अग्रणी नेता बेनजीर भुट्टो से मेरे नजदीकी संबंध रहे। दुनिया में दिवंगत इंदिरा गाँधी के बाद एशिया में किसी महिला को बेनजीर जैसी प्रशंसा नहीं मिली।

उनके दिल में हिन्दुस्तान की अवाम के लिए काफी इज्जत थी तथा े लोकतंत्र की समर्थक थी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी जूही की शादी से एक महीने पहले बेनजीर से उनकी बात हुई थी। दुबई में जहाँगीर भाई ने यह बात कराई थी। वे बहुत खुश हुई और उन्होंने मुझे बेटी की शादी की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि बेनजीर और उनके पिता जुल्फिकार भुट्टो दोनों ही इंसानियत की कद्र करते थे और वामपंथ विचारधारा के थे।
और भी
'लेखक पुरस्कारों के लिए नहीं लिखता'
ट्रेन में 50 लाख की लूट
श्रीनगर में स्थिति नियंत्रित
पी. जनार्दन रेड्डी का निधन
तेजी बच्चन की अस्थियाँ विसर्जित
गुस्से में छोड़ा पुलिस बल-किरण