उत्तरप्रदेश के वाराणसी से मुम्बई जा रही कामायनी एक्सप्रेस में शुक्रवार तड़के मानिकपुर स्टेशन के पास हुई डकैती में लुटेरों ने एक विदेशी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी तथा एक अन्य महिला को घायल करने के बाद यात्रियों से लगभग 50 लाख रुपए के आभूषण और सामान लूट लिए।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि लुटेरे वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के डिब्बे में घुसे और यात्रियों से लूटपाट करने लगे। उनका दो महिलाओं समेत कुछ लोगों ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी।
गोली लगने से रूसी महिला लेनोवा की ट्रेन में ही मौत हो गई जबकि मुम्बई की रहने वाली लीना जख्मी हो गईं1लुटेरे मानिकपुर स्टेशन आने के कुछ पहले ही चेन खींचकर फरार हो गए।
गौरतलब है कि मध्य रेलवे के सतना और मानिकपुर के बीच ट्रेन लूट की अब तक 40 घटनाएँ हो चुकी हैं, जिसमें पुलिस के दो जवान समेत सात लोग मारे गए हैं।
|