आंध्रप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा राज्य विधानसभा के पाँच बार सदस्य रहे पी. जर्नादन रेड्डी का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे।
खैरताबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक 59 वर्षीय रेड्डी को सिकंदराबाद में पार्टी की बैठक के दौरान दिल का दौरा पड़ा। इसके तत्काल बाद उन्हें कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रेड्डी प्रसिद्ध मजदूर नेता थे। वे 1978, 1985, 1989, 1994 तथा 2004 में विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। वे विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रहे हैं।
|