मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुठभेड़ में उल्फा उग्रवादी ढेर
असम के शिवसागर जिले में सेना के साथ हुई एक मुठभेड़ में उल्फा का एक उग्रवादी मारा गया।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात करीब दस बजे सेना के जवानों ने गश्त के दौरान तीन उल्फा उग्रवादियों को देखा। तीनों उग्रवादी आईईडी लगाने की कोशिश कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार उग्रवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक उग्रवादी मारा गया। उग्रवादियों की गोली एक जवान को भी लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने की वजह से वह बच गया।

मारे गए उग्रवादी के पास से एक आईईडी और एक ग्रेनेड बरामद हुआ। उसकी पहचान लाखन ओरांग उर्फ जैतिहई के रूप में हुई है। शेष दो उग्रवादी भाग निकले। (भाषा)
और भी
गरीब बाप ने बच्चे नदी में फेंके
शव ढोकर मिलता है उसके मन को सुकून
मराठी अभिनेता पर बलात्कार का आरोप
अक्षरधाम मंदिर गिनीज बुक में
कलयुगी गुरु की करतूत  
कमलनाथ के खिलाफ जमानती वारंट