मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अक्षरधाम मंदिर गिनीज बुक में
राजधानी दिल्ली स्थित प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर को दुनिया का सबसे विशाल हिंदू मंदिर परिसर होने के नाते गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल कर लिया गया है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एक वरिष्ठ अधिकारी पिछले सप्ताह भारत की यात्रा पर आए और स्वामी नारायण संस्थान के प्रमुख स्वामी महाराज को विश्व रिकार्ड संबंधी दो प्रमाणपत्र भेंट किए।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की मुख्य प्रबंध समिति के एक वरिष्ठ सदस्य माइकल विटी ने बोछासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामी नारायण संस्थान को दो श्रेणियों के तहत प्रमाणपत्र दिए हैं।

इनमें एक प्रमाणपत्र एक व्यक्ति विशेष द्वारा सर्वाधिक हिंदू मंदिरों के निर्माण तथा दूसरा दुनिया का सर्वाधिक विशाल हिंदू मंदिर परिसर की श्रेणी में दिया गया।

प्रमाणपत्र में कहा गया है कि पूज्य प्रमुख स्वामी महाराज अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त आध्यात्मिक नेता हैं और बीएपीएस स्वामीनारायण संस्थान के प्रमुख हैं। उन्होंने अप्रैल 1971 से नवंबर 2007 के बीच पाँच महाद्वीपों में 713 मंदिरों का निर्माण करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया हैं।

इसमें साथ ही कहा गया है, इनमें से दिल्ली का बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर अद्भुत है और दुनिया का विशालतम हिंदू मंदिर परिसर हैं।

माइकल विटी ने कहा कि हमें अक्षरधाम की व्यापक वास्तुशिल्प योजना का अध्ययन तथा अन्य मंदिर परिसरों से उसकी तुलना परिसर का दौरा और निरीक्षण करने में तीन माह का समय लगा और उसके बाद हम इस नतीजे पर पहुँचे कि मंदिर गिनीज बुक में शामिल किए जाने का अधिकारी हैं।

दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर 86 342 वर्ग फुट परिसर में फैला है। यह 356 फुट लंबा 316 फुट चौड़ा तथा 141 फुट ऊँचा है। यह पहला मौका है जब गिनीज बुक ने अपने विशाल धार्मिक स्थलों की सूची में किसी हिंदू मंदिर को मान्यता प्रदान की है।
और भी
कलयुगी गुरु की करतूत  
कमलनाथ के खिलाफ जमानती वारंट
तीन बोरों में भरे थे अवितरित पत्र
बाघ के 12 बच्चे जन्मे
पर्यटक गोआ न आएँ-फर्नांडीस
डांस के बाद राखी का ड्रामा!