मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कलयुगी गुरु की करतूत
महाराष्ट्र में जलगाँव जिले के भुसावल शहर के एक शिक्षक की करतूत ने समूचे शिक्षक समाज को कलंकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस शिक्षक ने विद्‍यार्थियों को सिर्फ इस बात पर करंट लगाया कि वे प्रश्नपत्र न मिलने पर शोर मचा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों भुसावल के सेंट्रल रेलवे सीनियर सेकंडरी स्कूल में परीक्षा के दौरान विद्‍यार्थियों ने प्रश्नपत्र न मिलने के कारण शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की इस हरकत से शिक्षक का पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया। शिक्षक ने दंड स्वरूप विद्‍यार्थियों को छड़ी या हाथ से पीटने के बजाय उन्हें कैमिस्ट्री लैब में ले जाकर बैटरी एनीमीटर से इलेक्ट्रिक शॉक लगाया। इस हादसे में करीब 20 विद्‍यार्थी मामूली रूप से जख्‍मी हुए हैं।

इतना ही नहीं इस शिक्षक ने अपनी करतूत को छिपाने के लिए विद्‍यार्थियों को धमकी भी दी कि यदि किसी ने भी इस बात की बाहर चर्चा की तो सबको परीक्षा में फेल कर दूँगा। पुलिस को शिकायत किए जाने पर सुकांत मिश्रा नामक इस शिक्षक को गिरफ्तार किया गया तथा बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
वीडियो देखें
और भी
कमलनाथ के खिलाफ जमानती वारंट
तीन बोरों में भरे थे अवितरित पत्र
बाघ के 12 बच्चे जन्मे
पर्यटक गोआ न आएँ-फर्नांडीस
डांस के बाद राखी का ड्रामा!
जीपी सिप्पी का निधन