मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पर्यटक गोआ न आएँ-फर्नांडीस
पॉप स्टार और पार्श्व गायक रेमो फर्नांडीस भी गोआ बचाओ अभियान में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भारतीय और विदेशी पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे गोआ की अस्मिता को बचाने के लिए यहाँ नहीं आएँ।

गोआ बचाओ अभियान राज्य में विशेष आर्थिक क्षेत्र यानी एसईजेड स्थापित करने के प्रस्ताव के विरोध में शुरू किया गया है। रेमो ने भी इस मुद्दे पर चिंता जाहिर की है-गोआ कब का खत्म हो चुका है। जिस गोआ से लोग प्यार करते हैं, वह अब नहीं रहा।'

इस बीच अभियान के प्रमुख मथानी सल्ढाना ने पर्यटकों को चेतावनी दी है कि वे 28 दिसंबर को गोआ से दूर रहे क्योंकि उस दिन एसईजेड के विरोध में व्यापक रैलियाँ निकाली जा रही हैं। सल्ढाना ने कहा कि 'हम चाहते हैं पर्यटक हमारे साथ एकजुटता दिखाएँ।'

एसईजेड की ट्रेजेडी : उन्होंने माँग की एसईजेड की योजना रद्द कर दी जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो राज्य में अशांति का साम्राज्य होगा। एसईजेड कुछ नहीं, गोआ को तहस-नहस करने की कोशिश है।
और भी
डांस के बाद राखी का ड्रामा!
जीपी सिप्पी का निधन
उड़ीसा में छह गिरजाघरों को फूँका
असम विस्फोट में पाँच घायल
महिला व उसके दो पुत्रों की हत्या
पाँच बंधक रिहा, 3 आतंकी मारे गए