मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
महिला व उसके दो पुत्रों की हत्या
उत्तरप्रदेश में इटावा बसरेहर क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर अज्ञात हमलावरों ने सोमवार देर रात एक महिला तथा उसके दो पुत्रों की हत्या कर दी तथा उनके सिर काटकर सड़क पर फेंक दिए।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार यहाँ बताया कि अभिनयपुरा गाँव में ईश्वरी देवी (55) तथा उसके पुत्रों बंटू (35) तथा दीपू (18) की बीती देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और उनके सिर काटकर गाँव की सड़क पर फेंक दिए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तथा प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए। पुलिस का मानना है कि यह घटना ईश्वरी देवी तथा उसके एक रिश्तेदार के परिजनों के बीच रंजिश के चलते हुई।

सूत्रों के अनुसार ईश्वरी देवी तथा उसका पुत्र बंटू वर्ष 1990 में हुई उसके जेठ के पुत्र लाइकसिंह की हत्या के मामले में अभियुक्त थे हालाँकि एक स्थानीय अदालत ने इन दोनों को हाल में बरी कर दिया था।

पुलिस ने इस हत्याकांड के सिलसिले में मुकदमा दर्ज करके हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
और भी
पाँच बंधक रिहा, 3 आतंकी मारे गए
असम में विस्फोट, सिपाही मृत
पवार से राजनीतिक चर्चा नहीं-ठाकरे
फिल्मकारों की पंसद बना रंगीला राजस्थान
पबों में गाने-बजाने पर पाबंदी
नागपुर में 32 विदेशी गिरफ्तार