राजधानी में नववर्ष के अवसर पर धूम-धड़ाके से जश्न की मंशा पाले लोगों के लिए एक खबर....। नगर के होटलों और पबों में गाने बजाने पर पाबंदी लगा दी गई है, जिससे पार्टी के रंग में भंग घुलने की आशंका है।
भारतीय संगीत उद्योग (आईएमआई) की शीर्ष लाइसेंसिंग संस्था फोनोग्राफिक परफार्मेंस लिमिटेड ने उन सभी होटलों और पबों को कानूनी नोटिस दिया है, जिन्होंने नववर्ष के अवसर पर पार्टी के दौरान गाने-बजाने के लिए जरूरी लाइसेंस शुल्क का भुगतान नहीं किया है।
आईएमआई अधिकारी ने कहा अगर वे शुल्क का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शुल्क का भुगतान न करने वालों की सूची में डेसीबल निरूलाज, सिटी पार्क होटल्स, डेल्हीज डेविल्स, वी3, एस. माल, लवली आब्सेशन, स्पलैश होटल्स, परिक्रमा, आरपीएम और कुछ अन्य हैं।
|