मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हैदराबाद में गणित विश्वविद्यालय
ख्यात गणितज्ञ शकुंतला देवी जल्द ही अपना गणित विश्वविद्यालय कायम करने जा रही हैं। यह हैदराबाद में बनाया जाएगा। इसका नाम होगा 'गणित क्षेत्र'।

इस विश्वविद्यालय में ठीक उसी तरह से गणित के छात्रों को तैयार किया जाएगा, जिस तरह से बेंगलुरू में तैयार किया जाता है। कर्नाटक सरकार ने उन्हें बेंगलुरू में भी इस तरह का विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए स्थान दिया था।

हैदराबाद में यूनिवर्सिटी खोलने के लिए पाँच एक़ड़ जमीन उन्हें प्रस्तावित की गई है। इसके लिए धन की व्यवस्था केंद्र और राज्य सरकार के अनुदानों से होगी।

सुश्री शकुंतला देवी का कहना है कि मैं अपना खुद का भी धन इसमें लगाऊँगी। इस विश्वविद्यालय में छात्रों को भारतीय या वैदिक गणित सिखाया जाएगा। इसमें भारतीय और कई अन्य हस्तियाँ आएँगी।

इसके अलावा दिमाग को तीक्ष्ण करने की तकनीकी और योग भी सिखाया जाना है।
और भी
मीडिया-मनोरंजन में अगले साल पौ-बारह!
साइकल पर अमन का संदेश
हृदय रोगियों के लिए डिजाइनर अंडे!
वीणा बनी सर्वश्रेष्ठ 'बाथरूम सिंगर'
देश में तलाक के बढ़ते मामले...
नालंदा में पहला मल्टीमीडिया म्यूजियम