मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हृदय रोगियों के लिए डिजाइनर अंडे!
अंडे का सेवन करने वाले हृदय रोगियों के लिए खासतौर पर डिजाइनर अंडे तैयार किए गए हैं, जिनमें 'विटामिन-ई' और 'ओमेगा 3' एसिड की मात्रा अधिक है और सामान्य अंडों के मुकाबले कोलेस्ट्रोल की मात्रा 24 फीसदी है।

कोयंबटूर स्थित सगुना पोल्ट्री फॉर्म ने ऐसे अंडे भी तैयार किए हैं जिनमें 'विटामिन-ई' के अलावा ऑरगैनिक सिलेनियम और डोकोसेहैक्जेनोइक एसिड (डीएचए) भी होगा।

'सगुना एक्टिव' और 'सगुना हार्ट' नामक ये अंडे करीब 50 रुपए प्रति दर्जन मूल्य में पर उपलब्ध होंगे।

कंपनी के महाप्रबंधक श्री के. रविंद्रन के अनुसार 'ये ब्रांडेड अंडे देश के सभी बड़े खुदरा केंद्रों पर उपलब्ध होंगे।'

गौरतलब है कि इन अंडों के उत्पादन के लिए मुर्गियों को खासतौर पर तैयार किया गया दाना खिलाया गया है। मुर्गियों को खिलाए जाने वाला यह चारा सामान्य दाने से 35 फीसदी अधिक कीमत में आता है। (नईदुनिया)
और भी
वीणा बनी सर्वश्रेष्ठ 'बाथरूम सिंगर'
देश में तलाक के बढ़ते मामले...
नालंदा में पहला मल्टीमीडिया म्यूजियम
मोबाइल से बंद कर सकते हैं पंखा!
मायावति को मध्यप्रदेश से आस
अमरिन्दरसिंह के खिलाफ समन