थाना कोतवाली क्षेत्र के पिपलाना रोड पर काली नदी से दो युवकों के गर्दन कटे शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि हत्यारों ने दोनों की गर्दन काटकर हत्या करने के बाद शवों को नदी में डाल दिया।
पुलिस अधीक्षक नगर विनोद कुमार ने आज भाषा को बताया कि नदी किनारे दो मुस्लिम युवकों के गर्दन कटे शव बरामद किए गए हैं जिनकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनो युवकों के शव कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिए तथा जाँच आरम्भ कर दी है।
|