मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वसुंधरा के पाँच नए 'सिपहसालार'
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चार साल बाद अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए सोमवार को शाम उसमें चार कैबिनेट एवं एक राज्यमंत्री को शामिल किया।

राज्यपाल एसके सिंह ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में डॉ. नाथूसिंह गुर्जर, रामकिशोर मीणा, कालीचरण सर्राफ और नंदलाल मीणा को कैबिनेट मंत्री जबकि सुरेन्द्र गोयल को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

डॉ. नाथूसिंह गुर्जर, रामकिशोर मीणा, नंदलाल मीणा और कालीचरण सर्राफ भैरोसिंह शेखावत मंत्रिमंडल में शामिल थे, जबकि सुरेन्द्र गोयल पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं।

राजे ने इस मौके पर कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार काफी समय से प्रतीक्षित था। इस विस्तार से मंत्रिमंडल में अन्य वर्गों की की भागीदारी बढ़ेगी। शपथ ग्रहण समारोह में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पद से त्यागपत्र दे चुके डॉ. किरोड़ीलाल मीणा मौजूद नहीं थे। वहीं वित्त राज्यमंत्री वीरेन्द्र मीणा की गैर मौजूदगी ने उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने के संकेत को मजबूती दी।
और भी
आतंकियों के चंगुल से तीन बंदी छूटे
मोदी मंगलवार को शपथ लेंगे
मोदी को बुलाया जाएगा प. बंगाल
घाटी में 12 आतंकियों ने हथियार डाले
असम में धार्मिक स्थल निशाने पर
नंदीग्राम में 76 बम मिले