मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
घाटी में 12 आतंकियों ने हथियार डाले
हिजबुल मुजाहिदीन के 12 उग्रवादियों ने रविवार को यहाँ मुख्यमंत्री की उपस्थिति में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

कश्मीर घाटी के गूल, माहौर, गुलबर्गा, रियासी, रामबन, डोडा और बड़गाम इलाके में हिजबुल मुजाहिदीन के कुख्यात उग्रवादियों ने रामबन जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों में हिज्ब का डिवीजनल कमांडर मंजूर अहमद, जिला कमांडर मुमताज अली, नायब जिला कमांडर अब्दुल कय्यूम शामिल हैं। ये लोग पिछले दस साल से इलाके में सक्रिय थे और खूंखार उग्रवादियों में से एक थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों के एक दल द्वारा करीब दो महीनों से किए जा रहे प्रयासों के बाद इन्होंने समर्पण किया।

इन खूंखार उग्रवादियों के आत्मसमर्पण के कारण इस पहाड़ी इलाके में हिज्ब उग्रवादियों का एक तरह से सफाया हो गया है। इस इलाके में अब तक 23 उग्रवादी मारे जा चुके हैं, जबकि 17 अन्य ने आत्मसमर्पण किया है।
और भी
असम में धार्मिक स्थल निशाने पर
नंदीग्राम में 76 बम मिले
बाल ठाकरे से मिले शरद पवार
यूपी में दो लश्कर आतंकवादी ढेर
नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा बढ़ाई गई
सात को फाँसी, 178 को आजीवन कारावास