मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बाल ठाकरे से मिले शरद पवार
महाराष्ट्र के दो दिग्गज नेता शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार आज बान्द्रा स्थित बाल ठाकरे के घर मातोश्री में मुलाकात की।

शिवसेना छोड़कर गएकांग्रेस के राजस्व मंत्री नारायण राणे की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख पर की गई टिप्पणी के बाद इन दो दिग्गज नेताओं की मुलाकात हो रही है।

ठाकरे इस बात के लिए विख्यात हैं कि जिसने भी उन्हें धोखा दिया उसे वह माफ नहीं करते। शिव सेना के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने बताया कि वह इस बैठक के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकते।

उन्होंने कहा कि यह बैठक दो नेताओं की आपसी बैठक है, इसलिए इस वक्त तो कोई भी जानकारी नहीं दी सकती। इस बैठक में शिवसेना के कार्यवाहक अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी भी उपस्थित नहीं थे।

शिवसेना प्रमुख 82 वर्षीय बाल ठाकरे और 67 वर्षीय पवार राजनीति के अखाड़े में दोनो एक दूसरे के प्रतिद्वंदी जरूर हैं, लेकिन वास्तविक जीवन में दोनो एक अच्छे दोस्त हैं। यहाँ कयास लगाया जा रहा है कि शायद यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के गुजरात में विजय के उपलक्ष्य में थी।
और भी
यूपी में दो लश्कर आतंकी ढेर
नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा बढ़ाई गई
सात को फाँसी, 178 को आजीवन कारावास
नक्सलियों ने की प्रतिदिन एक हत्या
कार से आता है भिखारी
हुसैन को प्रदर्शनी बंद करने की धमकी