मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यूपी में दो लश्कर आतंकवादी ढेर
WDWD
आज रविवार को भोर में थाना चिनहट क्षेत्र में एसटीएफ ने लश्कर-ए-तोइबा के दो खूँखार आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया एवं भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार एवं विस्फोटक बरामदम किए हैं।

मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के पास से दो एके-47 राइफल, खाली मैगजीन, कारतूस, 10 हैंड ग्रेनेड, 10 हैंड ग्रेनेड के फ्यूज, एक डेटोनेटर, आत्मघाती बेल्ट में लगने वाली एक बैट्री, एक नक्शा और उर्दू में लिखा हुआ खत बरामद हुआ है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पिछले दिनों यह सूचना प्राप्त हुई कि लश्कर के आतंकवादी लखनऊ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के प्रयास में हैं। पुलिस उपाधीक्षक रामबदन सिंह को इस संबंध में और जानकारी एकत्रित करने का निर्देश दिया गया।

इसी क्रम में आज पुष्ट सूचना प्राप्त हुई कि आज प्रातः मारुति कार क्रमांक यूपी-32 ए-4374 से जनपद बाराबंकी की ओर से देवा रोड होकर लश्कर के यह खूँखार आतंकवादी जनपद लखनऊ किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं।

WDWD
इस पर रामबदन सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ देवा रोड पर लखनऊ-बाराबंकी सीमा पर घेराबंदी की गई। भोर में लगभग 5.50 बजे देवा की ओर से उपरोक्त मारुति कार आती दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो कार बैठे व्यक्तियों ने कार को तेज रफ्तार से भगाने का प्रयास किया जिस पर एसटीएफ द्वारा मारुति कार का पीछा कर ओवरटेक कर रोकना चाहा तो देवा रोड पर स्थित टेल्को के सामने केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिक अनुसंधान केन्द्र की तरफ कार मोड़ दी। तेज रफ्तार की वजह से मोड़ पर पुलिया से टकरा कर कार रुक गई।

दोनों आतंकवादी अपनी-अपनी एके-47 लेकर कार के बाहर निकलकर लश्कर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। एसटीएफ टीम ने जवाबी कार्रवाई कर आतंकवादियों पर फायरिंग की जिससे यह दोनों घायल होकर गिर पड़े। नजदीक जाकर देखा गया तो दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। इनके पास ही इनकी एके 47 राइफल, खाली मैगजीनें और कारतूस के खोखे बिखरे पड़े थे।
और भी
नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा बढ़ाई गई
सात को फाँसी, 178 को आजीवन कारावास
नक्सलियों ने की प्रतिदिन एक हत्या
कार से आता है भिखारी
हुसैन को प्रदर्शनी बंद करने की धमकी
आमिर-संजीदा 'नच बलिए' विजेता