बजरंग दल की धमकियों के कारण प्रख्यात चित्रकार एमएफ हुसैन के चित्रों की प्रदर्शनी शनिवार को एक दिन के लिए निलंबित कर दी गई।
इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी), जहाँ 'इंडिया इन द ईरा ऑफ मुगल्स' विषय पर चित्र श्रृंखला का प्रदर्शन जारी है और प्रायोजक डॉली नारंग ने 17 से 28 दिसंबर तक चलने वाली हुसैन की प्रदर्शनी रविवार से पुनः शुरू करने का फैसला किया है।
आईआईसी के निदेशक पीसी सेन ने बताया कि नारंग और आईआईसी को गुरुवार व शुक्रवार को धमकीभरे फोन, एसएमएस व पत्र मिले हैं।
प्रायोजक व सेंटर ने पहले प्रदर्शनी बंद करने का फैसला किया लेकिन बाद में नारंग ने प्रदर्शनी जारी रखने की इच्छा जताई।
|