टीवी कलाकार जोड़ी आमिर अली और संजीदा ने स्टार प्लस के डांस शो 'नच बलिए-3' जीत लिया। बॉलीवुड हॉट सितारे सलमान खान ने विजेता जोड़ी के नाम की घोषणा की।
14 हफ्तों तक 11 जोड़ियों के बीच चले इस शो के फाइनल राउंड में उनका कड़ा मुकाबला आइटम गर्ल राखी सावंत और उनके जोड़ीदार अभिषेक अवस्थी से था।
पुरस्कार के रूप में आमिर-संजीदा को ट्रॉफी के अलावा 20 लाख रु. नकद और एक कार मिली।
|