सरदार सरोवर बाँध के खिलाफ आंदोलन को समर्थन देने के लिए आमिर खान से नाराज लोगों की तरफ से तीन दिन से जारी प्रदर्शन के बीच उनकी फिल्म 'तारे जमीन पर' शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वड़ोदरा की दो टाकीजों में प्रदर्शित हुई।
प्रताप सिनेमा और पीवीआर मल्टीप्लेक्स में फिल्म के टिकट खरीदने के लिए कतारें देखी गईं। सरदार पटेल समूह और हिंद रक्षक समिति नाम के दो अल्पज्ञात संगठनों के बैनर तले आमिर खान से माफी माँगने की माँग की जा रही है। इन संगठनों के विरोध के चलते फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित नहीं हो सकी।
|