मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मासूमों पर टूटा पुलिस का कहर
जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के एसआर ज्ञानेश्वरी माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य की शुक्रवार को हुई हत्या की घटना के विरोध में सड़क पर धरना दे रहे विद्‍यार्थियों पर आज पुलिस ने लाठीचार्ज किया और लड़कियों को बाल पकडकर घसीटा।

‍‍विद्‍यालय सूत्रों ने बताया कि प्राचार्य संतोष कुमार ढाकरा की कल हुई हत्या के विरोध में आज आसफाबाद चौराहे के निकट विद्यालय के लगभग सौ छात्र धरने पर बैठ गए थे, जिन्हें हटाने के लिए पहुँची पुलिस ने उन पर लाठियाँ भाँजी।

सूत्रों ने दावा किया कि पुलिस के पहुँचने के बाद लड़के तो भाग निकले मगर 6 से 13 वर्ष आयु तक की कई लड़कियाँ वहीं बैठी रह गईं, जिन्हें पुलिस ने बाल पकड़कर, घसीटकर सड़क से हटाया और ऐसा करने में चार लड़कियाँ बेहोश हो गईं।

विद्यालय के प्राचार्य ढाकरा की कल उनके किराए के आवास पर चार हथियार बंद हमलावरों ने हत्या कर दी थी और हमले में मकान मालकिन भी घायल हो गई थी, जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। जिला अधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव ने घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश दे दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि चार दिसंबर को ही विद्यालय के मालिक सुभाष चंद्र जाटव की भी हत्या कर दी गई थी और ढाकरा की हत्या को भी उससे जोड़कर देखा जा रहा है।
और भी
गोवा में सेज का विरोध
नोटिस के जवाब देंगे केशुभाई
रोजगार से जुड़ा है स्वदेशी का मंत्र-रमन
कंपनियाँ संपन्न, स्थानीय लोग विपन्न
बाराबंकी में दो हूजी आतंकी गिरफ्तार
पुरी मंदिर द्वारा रथ यात्रा का विरोध