मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नोटिस के जवाब देंगे केशुभाई
भाजपा के वरिष्ठ नेता केशुभाई पटेल ने शनिवार को कहा है कि पार्टी द्वारा उनके खिलाफ जारी किए गए नोटिस का जबाव वह तभी देंगे जब नोटिस की कापी उन्हें मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के सांसद तथा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण आलाकमान ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

शनिवार सुबह पटेल ने कहा कि नोटिस के बजाय अगर मुझे अपने विचार रखने अथवा स्पष्टीकरण देने के लिए दिल्ली बुलाया जाता तो मेरे लिए और बेहतर होता।

कल पार्टी ने पटेल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था जिसके बाद उनका यह बयान आया है। पार्टी ने पटेल से सात दिनों के भीतर जबाव तलब किया है।
और भी
रोजगार से जुड़ा है स्वदेशी का मंत्र-रमन
कंपनियाँ संपन्न, स्थानीय लोग विपन्न
बाराबंकी में दो हूजी आतंकी गिरफ्तार
पुरी मंदिर द्वारा रथ यात्रा का विरोध
जवानों की शराब आपूर्ति में कटौती
मीरवाइज को शांति वार्ता की उम्मीद