मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रोजगार से जुड़ा है स्वदेशी का मंत्र-रमन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने कहा है कि स्वदेशी का मूल मंत्र आम आदमी के लिए रोजगार और जीवन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है।

डॉ. सिंह ने कल शाम यहाँ शंकर नगर स्थित बीटीआई मैदान में स्वदेशी मेले के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि देश के किसानों, परम्परागत हस्तशिल्पियों और लघु एवं कुटीर उद्योंगों से जुड़े करोड़ों लोगों की आर्थिक बेहतरी के लिए स्वदेशी की भावना को जन-जन तक पहुँचाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भारतीय विपणन केंद्र के माध्यम से राजधानी रायपुर में पिछले कुछ वर्षों से नियमित रूप से आयोजित होने वाले स्वदेशी मेले ने यहाँ के जनजीवन में अपनी अच्छी पहचान बनाई है। लोग हर साल इसका इंतजार करते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से कृषि आधारित लघु एवं कुटीर उद्योगों, खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों, हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों, स्वसहायता समूहों और छोटे उद्योगपतियों को अपने लिए बाजार की संभावना तलाशने का अच्छा अवसर मिलता है।
और भी
कंपनियाँ संपन्न, स्थानीय लोग विपन्न
बाराबंकी में दो हूजी आतंकी गिरफ्तार
पुरी मंदिर द्वारा रथ यात्रा का विरोध
जवानों की शराब आपूर्ति में कटौती
मीरवाइज को शांति वार्ता की उम्मीद
दंतेवाड़ा में 12 पुलिसकर्मियों की हत्या