मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पुरी मंदिर द्वारा रथ यात्रा का विरोध
पुरी के विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से दिल्ली में 23 दिसंबर को इस्कान को रथ यात्रा आयोजित नहीं करने देने का आग्रह किया है।

जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक एससी महापात्रा ने कहा कि इस संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इससे धार्मिक परंपराओं और जगन्नाथ संप्रदाय के सिद्धांतों का उल्लंघन होगा।

उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रथ यात्रा सिर्फ आषाढ़ महीने में ही आयोजित की जा सकती है और किसी दूसरे माह में नहीं।

जगन्नाथ मंदिर के सेवकों ने भी इस असामयिक रथ यात्रा का कड़ा विरोध किया है और प्रशासन से इसे रोकने का आग्रह किया है।

देश में इस प्रकार के असामयिक रथ यात्रा निकालने से बाज नहीं आने पर उन्होंने इस्कान के श्रद्धालुओं का बहिष्कार करने तथा भगवान जगन्नाथ के मंदिर में प्रवेश करने से रोकने की धमकी दी है।

मंदिर प्रशासन ने दिल्ली में उड़ीसा के रेजिडेंस कमिश्नर से इस विरोध से दिल्ली सरकार को अवगत कराने का आग्रह किया है।
और भी
जवानों की शराब आपूर्ति में कटौती
मीरवाइज को शांति वार्ता की उम्मीद
दंतेवाड़ा में 12 पुलिसकर्मियों की हत्या
भाजपा कार्यालय को उड़ाने की धमकी
स्कूल में गिरी टैंकरोधी मिसाइल
क्या 'तारे जमीं...' भी होगी फ़ना?