मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अभिनय के जलवे बिखेरेंगी राखी सावंत
मॉडल डांसर और आइटम गर्ल तथा 'नच बलिए-3' के जरिए पूरे देश में धूम मचाने वाली राखी सावंत जल्दी ही छोटे पर्दे के जरिए अपने अभिनय के जलवे बिखेरेंगी।

राजधानी के पार्क होटल में राखी और अभिषेक की जोड़ी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया नच बलिए के कारण हमारे पास ढेरों आफर आ रहे हैं लेकिन अभी तो सारा ध्यान फाइनल पर है।

उई तमाशा गाने के दौरान हुई दुर्घटना के बारे में गुलाबी ड्रेस पहने राखी ने कहा कि यह पब्लिसिटी स्टंट नहीं बल्कि वास्तव में हादसा था लेकिन इसके बाद भी हमने बेहतर प्रदर्शन किया। अपनी बात कहते हुए राखी भावुक हो उठी राखी ने नम आँखों से कहा कि हमारे पीछे कोई गॉडफादर नहीं है केवल मेहनत, लगन और भगवान के विश्वास के बल पर ही यहाँ तक पहुँची हूँ।

विवादों के साथ चोली दामन का संबंध रखने वाली राखी ने कहा मैं भले ही पश्चिमी लिबास पहनती हूँ लेकिन मेरा दिल हिंदुस्तानी है। लोग मुझे ड्रामेबाज कहते हैं लेकिन मैं दिल की बात करती हूँ। सच बोलती हूँ इसीलिए विवादों में रहती हूँ।

फिल्मों से बढ़ रही दूरी और छोटे पर्दे की ओर झुकाव के बारे में राखी ने कहा कि फिल्मों में मुझे हमेशा अंगप्रदर्शन वाले रोल ही मिले इसीलिए मैंने अपने अंदर की एक्ट्रेस को संतुष्ट करने के लिए टीवी की ओर रुख किया।

सास बहू के सीरियल के बारे में पूछे जाने पर राखी ने कहा कि मौका मिला तो बहू का किरदार जरूर निभाऊँगी। केवल पर्दे पर ही नहीं बल्कि वास्तविक जिंदगी में भी अच्छी बहू बनना चाहती हूँ।

अभिषेक से जब पूछा गया कि वह राखी की ख्वाहिश कब तक पूरी करेंगे तो उन्होंने कहा कि इसे पूरा करने में 4-5 साल तो लग ही जाएँगे क्योंकि अभी तो हमें अपने करियर को संवारना है।

नच बलिए जीतने के बाद राखी और अभिषेक की ख्वाहिश दिल्ली कोलकाता और मुंबई जैसे महानगरों में डांस स्कूल खोलने की है जिसमें वह पश्चिमी और भारतीय डांस की तालीम देंगे।

राखी ने गीता के कर्म के सिद्धांत का जिक्र करते हुए कहा कि मैं कर्म किए जा फल की चिंता मत कर को ही ध्यान में रखकर काम करती हूँ।

उन्होंने बताया ‍कि 'नच बलिए-3' के बाद आदित्य कपूर की फिल्म में बाल्टी देवी के रोल को निभाने के लिए जनवरी में लंदन चली जाएँगी। इसके अलावा उनकी झोली में राकेश रोशन की फिल्म केजी-4 भी है और साथ ही कई टीवी सीरियल के भी आफर हैं। मगर उन्होंने सीरियलों के नाम बताने से इनकार कर दिया।

मीका के संबध में पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब देने से राखी पूरे समय बचती रहीं।
और भी
अबु सलेम न्यायिक हिरासत में
कुमारस्वामी की ओपन हार्ट सर्जरी
कारगिल के लिए हवाई कुरियर सेवा
हिन्दी सिनेमा नायक विहीन-जावेद
अजमेर में हवाई अड्डा बनाने की माँग
पिता के लिए छात्र ने की चोरी