मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कुमारस्वामी की ओपन हार्ट सर्जरी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की यहां के एक प्रमुख अस्पताल में आज ओपन हार्ट सर्जरी की गई।

डॉक्टरों ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद कुमारस्वामी को वोर्कहार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कैल्सीफिक एरोटिक वाल्व स्टेनोसिस की समस्या थी, जिसके लिए ओपन हार्ट सर्जरी जरूरी थी। अवरूद्ध वॉल्व को बदलने के लिए ऑपरेशन करना जरूरी था।

अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर विशाल बाली ने बताया कि ऑपरेशन सुबह नौ बजे शुरू हुआ जो करीब साढ़े चार घंटे तक चला। कुमारस्वामी का ऑपरेशन डॉ. विवेक जवाली के नेतृत्व में आठ डॉक्टरों के दल ने किया।

उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी के सभी अंग सुचारू रूप से काम कर रहे हैं। उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष में स्थानांतरित किया गया हैं, जहाँ 48 घंटे तक डॉक्टर उन पर नजर रखेंगे।

बाली ने कहा कि उन्हें बाद में आईसीयू से दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। लेकिन उन्हें एक सप्ताह तक अस्पताल में रहना होगा। कुमारस्वामी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद 18 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
और भी
कारगिल के लिए हवाई कुरियर सेवा
हिन्दी सिनेमा नायक विहीन-जावेद
अजमेर में हवाई अड्डा बनाने की माँग
पिता के लिए छात्र ने की चोरी
घड़ी सुनाएगी छत्तीसगढ़ी धुन
सलेम न्यायिक हिरासत में