मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक स्कूली छात्र द्वारा अपने ही घर में चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस ने बताया कि शहर के एक स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र विशाल ने कल अपने बयान में कहा कि प्रकाशसिंह नाम के एक व्यक्ति ने उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए उससे रुपए की माँग की थी। इस बात से डर कर उसने बिना किसी और को बताए अपनी माँ के लगभग पचास हजार रुपए मूल्य के गहने चुराकर प्रकाश को सौंप दिए थे।
बयान के आधार पर प्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।
|