मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आंध्र में डॉक्टर डयूटी पर लौटे
आंध्रप्रदेश में सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा की माँग को लेकर हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर गुरुवार को ड्‍यूटी पर लौट आए।

जूनियर डॉक्टरों ने राज्य के गृह मंत्री के.जना रेड्डी के साथ बुधवार की रात एक बैठक के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला किया।

नायापूल मैटरनिटी अस्पताल की अधीक्षक हेमावती ने बताया कि सभी जूनियर डॉक्टर ड्‍यूटी पर लौट आए हैं और चिकित्सीय सेवाएँ सामान्य हो गई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में सभी सरकारी शिक्षण अस्पतालों में सरकार की ओर से सशस्त्र बलों की तैनाती किए जाने के आश्वासन के बाद गाँधी (उस्मानिया), निम्स और नीलोफर अस्पतालों में भी जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पर लौट आए हैं।

इस बीच रेड्डी ने कहा कि उस्मानिया, गाँधी, नीलोफर, निम्स, नायापूल, कोटी मैटरनिटी और करनूल अस्पतालों में सशस्त्र बलों को तैनात किया गया है और सभी शिक्षण अस्पतालों में जल्द ही पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

गृहमंत्री ने कहा कि बुधवार की सुबह से लागू किया गया आवश्यक सेवा रखरखाव कानून (एस्मा) को हटाने पर फैसला लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 14 दिसम्बर को नायापूल मैटरनिटी अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टरों पर हमले के बाद से राज्य में सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।
और भी
मुठभेड़ में डकैत अनूपसिंह ढेर
शर्मिला ने किया आजा नच ले का बचाव
बौने स्टार की गिनीज बुक में एंट्री
गौरी खान फैशन मैगजीन के कवर पर
प्राची की जीत तो तय थी!
दर्जी पर चली उपभोक्ता फोरम की कैंची