मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बौने स्टार की गिनीज बुक में एंट्री
कद में ये छोटे जरूर हैं, लेकिन इन्होंने वो ऊँचाई कायम कर ली है जिसके लिए लोग बरसों इंतजार करते हैं। ये हैं मलयालम फिल्मों के बौने स्टार अजयकुमार।

फिल्म 'अलभुटा द्वीप' की लोकप्रियता के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्‌स के वर्ष 2008 के संस्करण में इनका नाम शामिल किया जा रहा है।

28 साल के अजयकुमार की ऊँचाई मात्र दो फुट 10 इंच है और वे मलयालम फिल्मों के सुपर स्टार कहे जाते हैं। अजयकुमार कहते हैं कि मेरे कद पर मत जाइए, हुनर देखिए। मैं छोटा जरूर हूँ, लेकिन फिल्मों में अच्छे-अच्छों की छुट्टी कर देता हूँ और यह मैं नहीं कहता मेरे प्रशंसक कहते हैं।

वे कहते हैं कि लोग उन्हें अजयकुमार से ज्यादा 'उंडापकरू' नाम से जानते हैं। यह वर्ष 2005 में आई फिल्म अलभुटा द्वीप में उनका नाम था, जो काफी लोकप्रिय हुई थी और इस फिल्म में बेहतर प्रदर्शन के लिए अजयकुमार को केरल राज्य का प्रतिष्ठित पुरस्कार 'पकरू' भी मिल चुका है। इसी फिल्म के कारण अजयकुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जा रहा है।

चुनौती को किया स्वीकार : अजयकुमार कहते हैं कि सबसे पहले मैं भगवान और फिल्म के निर्देशक मि. विनयन को धन्यवाद देना चाहता हूँ। निर्देशक ने रिस्क के बावजूद बगैर डरे मुझे फिल्म में काम करने का मौका दिया।

पहले मैं अपने रोल से खुश नहीं था क्योंकि उसमें लड़ाई, घु़ड़सवारी और जम्पिंग जैसे काम करना थे, लेकिन विनयन ने मुझमें आत्मविश्वास जगाया और मैंने इसे चुनौती के तौर पर स्वीकार करते हुए अपना रोल पूरे विश्वास के साथ निभाया।

अजयकुमार कहते हैं कि फिल्म करते समय मैंने सोचा भी नहीं था कि मेरा नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्‌स में दर्ज किया जाएगा। (नईदुनिया)
और भी
गौरी खान फैशन मैगजीन के कवर पर
प्राची की जीत तो तय थी!
दर्जी पर चली उपभोक्ता फोरम की कैंची
नेता नहीं बनना चाहते अनिल
माधुरी की वापसी का डर नहीं-ऐश्वर्या
चारा घोटाला, एक-एक करोड़ जुर्माना