मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नेता नहीं बनना चाहते अनिल
फिल्म नायक में एक दिन का मुख्यमंत्री बनकर वाहवाही बटोरने वाले अभिनेता अनिल कपूर असल जिंदगी में फिलहाल नेता नहीं बनना चाहते।

अनिल कपूर ने कहा कि मुझे कभी भीतर से महसूस नहीं हुआ कि अब सियासत में आना चाहिए। मैं एक कलाकार के रूप में ही जनता के लिए बहुत कुछ कर सकता हूँ। असल में मैं खुद को नेता बनने के लायक ही नहीं मानता।

उन्होंने कहा लोग फिल्म नायक में मेरे किरदार की तारीफ करते हुए अक्सर मुझे राजनीति की दुनिया में कदम रखने के लिए कहते रहे हैं, मगर मैं उनसे यही कहता हूँ कि भैया रील लाइफ और रियल लाइफ में बड़ा अंतर होता है।

अनिल ने कहा कि मुझे लगता है कि सियासत में कई समझदार लोग हैं जो देश को बहुत अच्छी तरह से संभाल रहे हैं।
और भी
माधुरी की वापसी का डर नहीं-ऐश्वर्या
चारा घोटाला, एक-एक करोड़ जुर्माना
आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन
उत्तरप्रदेश में ठंड से 16 मरे
...तो प्रवीण से लोग नफरत करेंगे
सुष्मिता सेन को हाईकोर्ट नोटिस