मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माधुरी की वापसी का डर नहीं-ऐश्वर्या
देवदास फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने कहा कि उन्हें धकधक गर्ल की वापसी का कोई डर नहीं है।

संजय लीला भंसाली की देवदास में माधुरी के साथ नृत्य करने वाली ऐश्वर्य ने कहा कि मुझे उनसे कोई खतरा नहीं है और मैं उनकी कामयाबी की दुआ करती हूँ।

हॉलीवुड फिल्म में भूमिका दिलाने के लिए अपने पति अभिषेक बच्चन का प्रचार करने से जुड़ी खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विश्व सुंदरी ने कहा मैं हॉलीवुड में उनके लिए प्रचार नहीं कर रही हूँ और यह केवल अफवाह है। वे बहुत बढ़िया अभिनेता हैं और खुद ही भूमिका लेने में सक्षम हैं।

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की पुत्रवधु ने हॉलीवुड में जा बसने की योजना से भी इंकार किया। उन्होंने कहा कि मैं कहीं नहीं जा रही और बॉलीवुड में ही हूँ।
और भी
चारा घोटाला, एक-एक करोड़ जुर्माना
आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन
उत्तरप्रदेश में ठंड से 16 मरे
...तो प्रवीण से लोग नफरत करेंगे
सुष्मिता सेन को हाईकोर्ट नोटिस
सलेम सीबीआई अदालत में पेश