मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चारा घोटाला, एक-एक करोड़ जुर्माना
चारा घोटाले से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही विशेष सीबीआई अदालत ने पशुपालन विभाग के तीन पूर्व अधिकारियों पर सरकारी कोष से फर्जी तौर पर पैसा निकालने के मामले में एक-एक करोड़ रुपए का भारी जुर्माना लगाया है।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश बीके सहाय ने पशुपालन विभाग के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक (राँची क्षेत्र) जुनुल भेंगराज पूर्व क्षेत्रीय निदेशक कीर्ति नारायण झा और पूर्व सहायक निदेशक (योजना) कृष्ण मोहन प्रसाद पर एक-एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया।

चारा घोटाला मामले की सुनवाई के दौरान ऐसा पहली बार हुआ है कि न्यायाधीश ने तीन दोषी अधिकारियों को छह साल कैद की सजा सुनाने के अलावा इतना भारी जुर्माना लगाया हो।

अदालत ने छह महिलाओं को भी पाँच साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई और उन पर तीन लाख से 45 लाख रुपए का जुर्माना ठोंका।
और भी
आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन
उत्तरप्रदेश में ठंड से 16 मरे
...तो प्रवीण से लोग नफरत करेंगे
सुष्मिता सेन को हाईकोर्ट नोटिस
सलेम सीबीआई अदालत में पेश
मणिपुर में मंत्री के आवास पर हमला