मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उत्तरप्रदेश में ठंड से 16 मरे
उत्तरप्रदेश में ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है और बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न भागों में छह और व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना से ठंड से मरने वालों की संख्या 16 पहुँच गई है।

यहाँ मिली जानकारी के अनुसार ठंड से जौनपुर और बलिया में दो-दो तथा कुशीनगर व मथुरा में एक-एक आदमी की मृत्यु हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज आगरा में सबसे कम तीन डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। राजधानी लखनऊ में भी न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान घना कोहरा और पाला पड़ने से ठंड में और तेजी आने की संभावना है।
और भी
...तो प्रवीण से लोग नफरत करेंगे
सुष्मिता सेन को हाईकोर्ट नोटिस
सलेम सीबीआई अदालत में पेश
मणिपुर में मंत्री के आवास पर हमला
बिहारी नेताओं के लिए अच्‍छा नहीं रहा 2007
मरांडी के पुत्र का हत्यारा गिरफ्तार