मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सुष्मिता सेन को हाईकोर्ट का नोटिस
खुशबू, शिल्पा शेट्टी और रीमा सेन के बाद अब पूर्व मिस युनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन विवाह पूर्व सेक्स पर दिए गए अपने बयान के कारण कानूनी विवाद के दायरे में आ गई हैं।

मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने कथित तौर पर एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में सुष्मिता के बयान कि 'किसी भारतीय में अब पवित्रता और शुचिता नहीं बची है' को अपवाद मानते हुए एक आपराधिक समीक्षा याचिका पर उन्हें कल नोटिस जारी किया।

यह याचिका अधिवक्ता एस. गिरीश द्वारा दायर की गई है जिस पर न्यायमूर्ति ए. सेलवम ने उन्हें और तमिल दैनिक दिना थांथी को यह नोटिस जारी किया। दैनिक ने इस सक्षात्कार के पाठ का प्रकाशन किया था।

पूर्व में एक न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत को जाँच के बाद खारिज कर दिया था।
और भी
सलेम सीबीआई अदालत में पेश
मणिपुर में मंत्री के आवास पर हमला
बिहारी नेताओं के लिए अच्‍छा नहीं रहा 2007
मरांडी के पुत्र का हत्यारा गिरफ्तार
भोपाल में नकली नोट बनाने का कारखाना
रसोई के कचरे से घर में बनाएँ बायोगैस