मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उदित नारायण के खिलाफ मामला दर्ज
मशहूर गायक उदित नारायण के खिलाफ एक संगीतकार से स्टूडियो के अंदर कथित रूप से मारपीट करने का मामला पुलिस स्टेशन पर दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि संगीतकार विष्णु नारायण ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि पश्चिम मुंबई के उपनगरीय इलाके में एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में उदित नारायण ने तीखी बहस होने के बाद उनसे मारपीट की।

विष्णु ने फिल्म 'चांद के पार चलो' का संगीत तैयार किया था। पुलिस ने बताया कि विष्णु ने उदित की तारीखें तय करने के बाद अपने ए संगीत एलबम के लिए स्टूडियो बुक कराया था, लेकिन उदित कथित तौर पर देर से आए, जिससे संगीतकार को अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ा।

पुलिस ने कहा कि उदित ने अभी तक इस प्रकरण में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
और भी
राज ही रहेगा हत्या का कारण!
'मुझे महाजन, मुंडे की जरूरत नहीं'
सांसद मोतीउर्रहमान का निधन
सलेम के खिलाफ पेश नहीं हुआ आरोपपत्र
मायावती की अफसरों को नसीहत
कश्मीरी पंडितों की हड़ताल जारी