मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मीणा ने इस्तीफे की धमकी दी
राजस्थान के वित्त राज्यमंत्री वीरेन्द्र मीणा ने राज्य सरकार द्वारा गुर्जरों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की सिफारिश वाली रिपोर्ट दिल्ली भेजे जाने पर अपने पद से त्यागपत्र देने की धमकी दी है।

मीणा ने सोमवार को कहा मैं अपने समाज (मीणा) के साथ हूँ। समाज के साथ किसी भी तरह का अहित मंजूर नहीं है। इस मुद्दे पर समाज के साथ हूँ। यदि राज्य सरकार ने गुर्जरों को आरक्षण देने की सिफारिश दिल्ली (भारत सरकार को) भेजी तो मैं अपने पद से त्यागपत्र दे दूँगा।

उन्होंने कहा कि सरकार को आज ही न्यायमूर्ति जसराज चोपड़ा कमेटी की रिपोर्ट मिली है। अभी मंत्रिमंडल रिपोर्ट पर विचार करेगा। इस बारे में कहना जल्दबाजी होगी। यदि समाज के साथ अहित वाली रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाती है तो मैं अपने निर्णय पर कायम हूँ।

इधर न्यायमूर्ति चोपड़ा कमेटी की रिपोर्ट आने से एक दिन पहले कल अपनी पत्नी के माध्यम से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश चन्द्र शर्मा को इस्तीफा भिजवा चुके खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने चोपड़ा रिपोर्ट आने के बाद मौन धारण कर लिया है।

डॉ. मीणा की मौजूदगी में उनके एक सहयोगी ने आवास पर कहा कि डॉ. मीणा मौन व्रत धारण किए हुए हैं। डॉ. मीणा त्यागपत्र दे चुके है इसलिए कल होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में भी हिस्सा नहीं लेंगे। डॉ. मीणा अस्पताल मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर अपने समर्थकों से घिरे हुए हैं।
और भी
जॉर्ज की काफी मीठी-नीतीश
नंदीग्राम, सीबीआई रिपोर्ट दे-अदालत
लालू के खिलाफ 23 जनवरी को
सेतुसमुद्रम का समर्थन करें-करुणानिधि
चंडीगढ़ में बनेगा ज्ञान संग्रहालय
पुलिस बनाएगी अपराधियों को दोस्त