मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नंदीग्राम पर सीबीआई दो माह का समय
कोलकाता उच्च न्यायालय ने सोमवार को सीबीआई से कहा कि वह 14 मार्च को नंदीग्राम में हुई पुलिस गोलीबारी के मामले में अपनी जाँच की अंतिम रिपोर्ट 15 फरवरी तक पेश कर दे।

मामले की सुनवाई कर रहे कोलकाता उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एस.एस. निज्जर और न्यायमूर्ति पीसी घोष की खंडपीठ के समक्ष सीबीआई के वकील रंजन राय ने एजेंसी द्वारा तैयार प्रारंभिक रिपोर्ट पेश करने के बाद अदालत से अंतिम रिपोर्ट पेश करने के लिए चार माह का समय दिए जाने का अनुरोध किया।

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने समय बढ़ाए जाने की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि 14 मार्च को की गई पुलिसिया कार्रवाई को पहले ही काफी महीने बीत गए हैं और इसमें आगे और देर होने से जाँच के उद्देश्य को नुकसान होगा।

उल्लेखनीय है कि पुलिस द्वारा नंदीग्राम में सरकार द्वारा रासायनिक संयंत्र स्थापित करने के लिए कृषियोग्य भूमि अधिग्रहित किए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद हुई हिंसा के बाद पुलिस को गोली चलानी पड़ी थी। इस घटना में 14 लोग मारे गए थे।
और भी
लालू के खिलाफ सुनवाई 23 जनवरी को
सेतुसमुद्रम का समर्थन करें-करुणानिधि
चंडीगढ़ में बनेगा ज्ञान संग्रहालय
पुलिस बनाएगी अपराधियों को दोस्त
चोपड़ा समिति ने रिपोर्ट सौंपी
अजीबोगरीब परंपरा